CG ब्रेकिंग : 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा : उप राष्ट... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : 36 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा : उप राष्ट्रपति राज्योत्सव के समापन में इन विभूतियों को करेंगे सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

 

रायपुर। कल राज्योत्सव के आखिरी दिन अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। उप राष्ट्रपति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। राज्योत्सव में राज्य अलंकरण समारोह, का आयोजन किया जायेगा। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अलंकरण सम्मानों की घोषणा की। विभिन्न विभूतियों और विकास में योगदान देने वालों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जायेगा।

पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान : उमेश कश्यप सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक - सामान्य प्रशासन विभाग- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर नगर, जिला जशपुर

पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान : हिन्दी साहित्य- संस्कृति विभाग- डॉ. सत्यभामा आडिल

चक्रधर सम्मान : शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य -संस्कृति विभाग- पंडित. सुधाकर रामभाऊ शेवलीकर

दाऊ मंदराजी सम्मान : लोक नाट्य एवं लोक शिल्प- संस्कृति विभाग -पंडीराम मंडावी गढ़बंगाल, जिला नारायणपुर

डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार : कृषि विभाग - शिवकुमार चंद्रवंशी खेमराज पटेल गंधराचुंवा

महाराजा अग्रसेन सम्मान :सामाजिक समरसता - सामान्य प्रशासन विभाग सियाराम अग्रवाल

चन्दूलाल चन्द्राकर :स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार प्रिन्ट मीडिया (हिन्दी) - जनसंपर्क विभाग -भोला राम सिन्हा

चन्दूलाल चन्द्राकर : स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार इलेक्ट्रानिक मीडिया (हिन्दी)- जनसंपर्क विभाग - मोहन तिवारी

दानवीर भामाशाह सम्मान: दानशीलता सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता के लिए रायपुर के सुभाष चंद्र अग्रवाल को दिया गया.

धन्वंतरि सम्मान: आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा और शोध एवं अनुसंधान के लिए डॉक्टर मनोहर लाल लहेजा को दिया गया.

बिलासादेवी केवंट मतस्य विकास पुरस्कार: मछली पालन के लिए आरंग के विनोद दास को दिया गया.

भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान: आदिवासी सेवा और उत्थान के लिए आदिम जाति और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के लिए छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण संस्थान के सोनाऊ राम नेताम को दिया गया.

महाराजा रामानुजप्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार: श्रम विभाग की तरफ से श्रम के लिए 3 लोगों को यह सम्मान दिया गया. पहला कोरबा एनटीपीसी के सुरेंद्र कुमार राठौर, भिलाई रिसाली की शोभा सिंह और भिलाई के ही ललित कुमार नायक को यह पुरस्कार दिया गया.

लखनलाल मिश्र सम्मान: अपराध अनुसंधान के लिए गृह पुलिस विभाग की तरफ से बिलासपुर के रामनरेश यादव को दिया गया.

छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान: देश के बाहर अप्रवासी भारतीय सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिक क्षेत्र के लिए संस्कृति विभाग की तरफ से न्यूयॉर्क के आनंद कुमार पांडे को दिया गया.

देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार: पंथी नृत्य के लिए संस्कृति विभाग की तरफ से मुंगेली जिले के साधेलाल रात्रे को दिया गया.

लक्ष्मण मस्तूरिया सम्मान: छत्तीसगढ़ लोकगीत के लिए संस्कृति विभाग की तरफ से भाटागांव की निर्मला ठाकुर को दिया गया.

देखें पूरी लिस्ट

04 Nov 2024 SAMMAN SUCHI

 

 

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें