बसना : दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए
बसना नगर के अग्रसेन भवन में शनिवार शाम दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और मिलने जुलने वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा दीपक जलाकर पटाखें फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने समारोह में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, और यह पर्व हमारे जीवन में नई आशा और उन्नति का संचार करता है। हमें यही सिखाता है कि चुनौतियों के बावजूद हम सभी एकजुट होकर आगे बढ़ें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें