खल्लारी : युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
खल्लारी थाना क्षेत्र के एक गाँव से 17 वर्षीय नाबालिग युवती लापता हो गई.
युवती की माँ ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि जब वह दशगात्र में शामिल होने गई थी तब 28 अक्टूबर 2024 की 11 बजे से रात 9 बजे के बीच घर में उसकी बेटी अकेली थी. जो किसी को बीना बताये घर से कहीं चली गई. जब घर वापस नहीं आई तो आसपास पडोस के घरों में एवं अपने रिश्तेदारों में पता तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली.
बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137 (2)BNS के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें