महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर पत्थर के टुकड़े से म... - CG Sandesh

महासमुंद : गाली गलौज करने से मना करने पर पत्थर के टुकड़े से मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसोण्डा में गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नंबर 16 ग्राम बेलसोण्डा निवासी ऐवन धीवर ने पुलिस को बताया कि धीवर मोहल्ला हालाबंद तालाब के पास 30 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10:50 बजे कुछ लडके इकठ्ठा होकर हल्ला गुल्ला कर अश्लील गाली गुप्तार कर रहे थे. ऐवन ने उन्हें गाली गुप्तार करने से मना किया तो मोहल्ले का गौरव धीवर तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर अश्लील गाली देने लगा. 

ऐवन ने पुन: मना किया कि यहां पर महिलायें रहते हैं गाली मत दो तो वह आक्रोश होकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से तथा वहीं पर पडे बोल्डर पत्थर के टुकडे को उठाकर मारपीट किया, जिससे उसके सिर के बाये तरफ चोट लगकर खून निकला है तथा बाये भूजा, कमर में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गौरव धीवर के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें