छत्तीसगढ़ में करंट लगने से 3 लोगों की मौत, दीपावली के लिए झा... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में करंट लगने से 3 लोगों की मौत, दीपावली के लिए झालर लगाने जा रहे थे तीनों

मुंगेली। जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे। इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल ही जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है।


अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही 3 की मौत हो गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें