मोबाइल चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत - CG Sandesh

मोबाइल चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से मोबाइल चार्ज करते समय करंट से युवक की मौत की खबर सामने आई है. मामला कामारेड्डी के सदाशिवनगर मंडल के याचारम का है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय मलोथ अनिल को शुक्रवार रात को अपने मोबाइल चार्जर दिक्कत आ रही थी. फोन को चार्ज करने के प्रयास में उसने प्लग पॉइंट से एक तार को अपने बिस्तर तक बढ़ाया और अपने फोन चार्जर से जोड़ दिया. इसके बाद अनिल सो गया. जब वह सो रहा था, तभी तार उसके हाथ से टकराया, जिससे उसे जानलेवा करंट लग गया.

उसके परिवार के सदस्य उसे कामारेड्डी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां के डॉक्टरों ने बताया कि वे उसका इलाज नहीं कर सकते. फिर उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही अनिल की मौत हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें