CG NEWS : सिंघाल प्लाट में बड़ा हादसा, गरम लोहा ले जाने वाले गलैडर में गिरने से मजदूर की मौत
रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के सिंघाल प्लांट में मजदूर की गरम लोहा ले जाने वाले गलैडर में गिरने से मौत हो गई। घटना देर रात 12 से 1:00 बजे के बीच की है। पूंजीपथरा थाना प्रभारी मौके पर मौजूद है। पुलिस प्लांट के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। कैसे हुई घटना इसको लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
प्रथम दृष्टि में सीसीटीवी फुटेज में दौड़कर कूदते नजर आ रहा है, मृतक मजदूर का नाम शेखर बंजारे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्वालिनडीह का है रहने वाला था। पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने की पूरे मामले की पुष्टि है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें