सांकरा : बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में; सरायपाली, तुमगांव व र... - CG Sandesh

सांकरा : बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त में; सरायपाली, तुमगांव व रायपुर में भी की थी चोरी

पटेवा, पिथौरा, साकरा थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूम कर बाइक चोरी करने वाले दो आरोप को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया की 13 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी हिमसागर दास निवासी ग्राम पारसमणी चौक सांकरा थाना सांकरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 अक्टूबर 2024 को शाम को वह दुर्गा पूजा करने अपने मोटरसायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 06 बीबी 0896 से श्याम नगर गया था, जहाँ से उसकी बाइक चोरी हो गई.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सकरा में अपराध क्रमांक 136/24 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण विवेचना दौरान 20 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध मोटरसाइकिल में सवार होकर पिथौरा से बसना की ओर जा रहे हैं. जिन्हें पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोक कर रखे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल का अपने पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताए. शंका होने पर पुलिस टीम पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल को प्रेस वाणी चौक के पास से दशहरा के दिन दुर्गा पंडाल के सामने से चोरी करना बताए.

आरोपी के कब्जे 01 नग मोटर सायकल क्रमांक CG 06 BB 0896 को जप्त किया गया तथा आरोपियों का अपराधिक प्रवृत्ति के नजर आने से आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर साकरा, सरायपाली, तुमगांव व रायपुर से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये. चोरी किए गए अन्य मोटरसाइकिल को आरोपियों के द्वारा अपने-अपने घरों में ग्राम गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद में रखना बताए.

आरोपी चमन कमर के कब्जे से उसके घर से 03 नग मोटरसाइकिल तथा आरोपी भोज राम भोजराज बरिहा से 02 नग मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखना बताए। जिसे पुलिस के द्वारा आरोपियों के घर व उनके पास से कुल 06 नग मोटर सायकल कीमती 135000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सांकरा में अपराध धारा 303(2) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.    

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें