CG : सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत, सीएम ने गहरा दुःख प्रकट किया.... परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले के सलोनी ग्राम में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें