CG : बस स्टैंड में पकड़ाया 10 करोड़ का सोना, हिरासत में लिए गए तीन तस्कर
रायपुर। राजधानी पुलिस की हाथ बड़ी सफलता लगी है, पुलिस ने भाटागांव बस स्टैंड में करीब 10 करोड़ रुपये के सोने (GOLD) के साथ तीन तस्करों को धरदबोचा है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया है. पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल, पुलिस और आईटी विभाग की टीम बड़ी मात्रा में सोने तस्करी की जांच में जुट गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें