आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास द्वारा स्वीकृत रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन 15 अक्टूबर 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं। जिसमें परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) सेक्टर श्रीगढ़ के ग्राम कंठी कंवर पारा एक, ग्राम भफौली एक, ग्राम भफौली दो, सुखरी के ग्राम सपना दरोजापारा, अम्बिकापुर दो के ग्राम देवगढ़ में हडहुडपारा, अम्बिकापुर दो के ग्राम सोनपुरकला के शंकरघाट एवं भफौली के ग्राम भकुरा में भकुरा नावापारा, में सहायिका के पद रिक्त हैं।

इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) जिला सरगुजा (छ.ग.) में कार्यालयीन समय पर जमा किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें