महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 08 मृतकों के निक... - CG Sandesh

महासमुंद : प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 08 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 08 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 32 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम भलेसर की मृतिका नीरा ध्रुव, ग्राम अमावश के मृतक  प्रियांश जांगड़े तथा पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम राजपुर के मृतक सुरेन्द्र बरिहा, ग्राम पण्डरीपानी की मृतिका अनिता भोई, ग्राम छोटेलोरम के मृतक राजकुमार खड़िया के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 

इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरनईदादर की कु. नबिका उर्फ और सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अंबेडकर नगर 01 की कु. प्रभाषिनी निराला तथा गाज गिरने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम खैरखुटा के मृतिका चन्द्रमणी कोड़ाकू के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें