महासमुंद : एसडीएम उमेश साहू ने किया बागबाहरा स्थित होटलों का... - CG Sandesh

महासमुंद : एसडीएम उमेश साहू ने किया बागबाहरा स्थित होटलों का औचक निरीक्षण एवं जांच

गुणवत्ता युक्त मिठाई विक्रय करने के दिए निर्देश

महासमुंद : खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए बागबाहरा स्थित मेसर्स-यू साईं होटल, मेसर्स साईं होटल, मेसर्स दशमेश होटल बागबाहरा का सोमवार को औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया। 

मौके पर एसडीएम उमेश कुमार साहू के निर्देश पर मेसर्स साईं होटल बस स्टैंड से पेड़ा एवं मलाई कतली तथा मेसर्स न्यू साहू होटल से जलेबी एवं कलाकंद तथा मेसर्स अग्रवाल एण्ड कंपनी मेन रोड बागबाहरा से घी का नमूना संकलित किया गया है। होटल एवं मिष्ठान्न प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं तथा गुणवत्ता युक्त मिठाई विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

गुणवत्ता जांच हेतु संकलित खाद्य नमूनों को रायपुर स्थित प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशन में दीपावली पर्व को देखते हुए यह कार्यवाही जारी रहेगी। खाद्य नमूना संकलन एवं आदि निरीक्षण का कार्य क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंखनाद भोई के द्वारा किया गया। मौके पर कौशल साहू, नमूना सहायक उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें