सरायपाली : नवरात्रि पूजा करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी
सरायपाली के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पूजा करने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
वार्ड क्रमांक 03 सरायपाली निवासी सतीश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 04 अक्टूबर 2024 को वह अपने मोटर सायकल सी.डी. डॉन क्र. CG 06 GG 6606 से दुर्गा मंदिर सरायपाली में नवरात्रि पूजा करने रात करीबन 09:30 बजे गया और मोटर सायकल को मंदिर के सामने खड़ी कर लॉक कर पूजा करने मंदिर के अंदर चला गया. मंदिर से पूजा कर लगभग रात 10:15 बजे बाहर आया तो देखा की बाइक किसी ने चोरी कर ली थी.
आसपास पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली.
चोरी हुई बाइक की कीमत 20,000 रूपये बताई गई. 10 अक्टूबर को पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें