महासमुंद : सदस्यता रथ को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिखा... - CG Sandesh

महासमुंद : सदस्यता रथ को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महासमुंद विधानसभा के लिए निकाली गई सदस्यता रथ को गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान का प्रचार-प्रसार करेगी।

बता दें कि पूरे देश में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। भाजपा से जुड़ने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को महासमुंद विधानसभा के लिए सदस्यता रथ निकाला गया। इसका शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। 

विधायक सिन्हा ने अपने निवास स्थान से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। भाजपा हमेशा देश हित के लिए कार्य करती है। इसलिए देशभक्त नागरिक भाजपा से जुड़ रहें हैं। सदस्यता अभियान में आमजन भाजपा से जुड़ने के साथ देश के विकास में भी अपना योगदान दे रहे हैं। भारत को विश्व पटल में अग्रणीय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्य कर रही है।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक संदीप दीवान, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, सुधा साहू, अमन वर्मा, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, दिनेश रुपरेला, अमित साहू, नंदू जलक्षत्री, घनाराम साहू, रमेश पटवा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें