तुमगांव : करणी कृपा प्लांट से दुसरे की बाइक मांगकर गया था शराब दुकान, बाइक हुई चोरी
ग्राम गाडाघाट स्थित देशी विदेशी शराब दुकान के सामने से एक व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.
सौरभ चंद्राकर पिता सुभाष चंद्राकर 31 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह करणी कृपा प्लांट में 8 अक्टूबर 2024 को मोटर सायकल बजाज प्लेटीना CG 06 GG 4145 से काम करने गया था. ओंकार गोस्वामी जो प्लांट में काम करता है किसी काम से मांग कर मोटर सायकल से शराब दुकान तुमगांव गया था जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है.
ओंकार गोस्वामी ने वापस आकर सौरभ को बताया. खोजबीन करने के बाद भी गाड़ी नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें