महासमुंद : ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने झलप, पटेवा और ... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने झलप, पटेवा और खट्टी में बनेगा महतारी सदन - योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इसके अंतर्गत महासमुंद विधानसभा के ग्राम झलप, पटेवा और खट्टी में महतारी सदन बनाया जाएगा। इसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस संबंध में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के 9 गांव को शामिल किया गया है। इसमें हमारे महासमुंद विधानसभा के तीन गांव झलप, पटेवा और खट्टी भी शामिल है। इसके लिए स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि नए भारत के विकास में महिलाओं की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है।

सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हॉल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाए जाएंगे। इस प्रकार महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा जिसकी सहायता से वें अपना स्वयं का रोजगार कर सकती हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें