महासमुंद : मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने पर की गई का... - CG Sandesh

महासमुंद : मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करने पर की गई कार्रवाई

11500 रुपये का समझौता शुल्क वसूला

महासमुंद : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में आज सुबह दो हल्के मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये। यह कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय के समीप की गई। मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी 04 एन.ए. 5971 और सीजी 06 जी.वाय.6802 द्वारा यात्रियों को परिवहन किया जा रहा था।

उक्त दोनों माल वाहन में यात्रियों को परिवहन किया जा रहा था, वाहनों पर 6500 रुपये, 5000 रुपये कुल 11500 रुपये का समझौता शुल्क वसूला गया।

कार्यवाही के दौरान डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे, और जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव मौजूद थे। अधिकारियों ने मौके पर यात्रियों को यह समझाईश दी कि मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन न करें और वाहन चालकों को सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखने कहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें