सरायपाली : शराब पीकर की गाली गलौज, मना करने पर पिता पर ब्लेड... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब पीकर की गाली गलौज, मना करने पर पिता पर ब्लेड से हमला

शराब पीकर घर आकर गाली गलौज कर रहे बेटे को गाली गलौज करने से मना करने पर उसने अपने पिता पर ब्लेड से प्राणघातक हमला कर दिया.

जगन्नाथ भोई पिता सफेद भोई उम्र 51 साल निवासी ग्राम वार्ड नं. 14 बस्ती सरायपाली ने पुलिस को बताया की 06 अक्टूबर 2024 को रात करीब 8 बजे के उसका लड़का दिनेश भोई नशे में घर आया व गाली गलौज कर रहा था, जिसे जगन्नाथ मना किया तो वह अपने सर को ईंट से मारने लगा, जिसे जगन्नाथ द्वारा छुडाने पर आज तुझे जिन्दा नहीं छोडुंगा कहकर अपने जेब में रखें ब्लेड से हत्या करने की नियत से जगन्नाथ के गले में ब्लेड मार कर प्राण घातक हमला किया. तब जगन्नाथ पीछे हट कर बांये हाथ से उसके ब्लेड को पकडने का प्रयास किया. जिससे जगन्नाथ के बांये हाथ के छोटी एवं तर्जनी उंगली तथा दाहिने हाथ की मध्य उंगली कट गया. यदि जगन्नाथ पीछे नही हटता तो वह गले में ब्लेड से मार कर हत्या कर देता.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी दिनेश भोई के खिलाफ 109-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें