खल्लारी : गाय सामने आने पर आचानक मारी ब्रेक, पीछे बैठे व्यक्... - CG Sandesh

खल्लारी : गाय सामने आने पर आचानक मारी ब्रेक, पीछे बैठे व्यक्ति की गिरने से मौत.

खल्लारी थाना क्षेत्र के लभरा कला और खम्हारमुडा के बीच रायपुर से मोटरसायकल में घर जा रहे दो व्यक्ति में से एक की मौत मोटर सायकल से गिरने पर हो गई. जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार राकेश साहू पिता योगेश साहू  निवासी ग्राम सा. खम्हारमुडा 2 अगस्त 2024 को उसके दोस्त ललित कुमार साहू के साथ मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 HB 2581 में रायपुर गया था. जहाँ से वापस घर आते समय रात्रि करीबन 08.00 बजे लभरा कला और खम्हारमुडा के मध्य बजरंगबली मंदिर के पास डुमरपाली रोड में तेज एवं लापरवाही पुर्वक चलाते आने से सामने गाय आ जाने पर अचानक ब्रेक लगाने से मोटर सायकल से गिर गये.  

बताया गया कि ललित कुमार साहू के द्वारा लापरवाही पुर्वक चलाने से गिरने से मोटर सायकल के पीछे बैठे राकेश साहू को चोंट लगने से ईलाज दौरान मृत्यु हो गई. जिसपर आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें