महासमुंद - बाल संप्रेक्षण गृह से भागे रेप, चोरी, गांजा तस्कर... - CG Sandesh

महासमुंद - बाल संप्रेक्षण गृह से भागे रेप, चोरी, गांजा तस्करी मामले में सजा काट रहे 4 बालक, सैनिक और अटेंडर को पत्थर मारकर किया घायल

महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) बरोंडा बाजार से चार अपचारी बालक फरार हो गए है। बताया जा रहा है कि बालकों ने एक नगर सैनिक व एक अटेंडेट को पत्थर मारकर घायल किया और मेन गेट की चाबी लेकर फरार हो गए। वहीं दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार चारों अपाचारी बालकों में 02 चोरी, 01 रेप एवं 01 गांजा तस्करी मामले में बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। चारों अपाचारी बालक के खिलाफ चोरी, गांजा तस्करी और बलात्कार के मामले महासमुंद सिटी कोतवाली में दर्ज हैं। 2 अपाचारी बालक गरियाबंद निवासी ,1 बलोदा बाजार निवासी और 1 सरायपाली महासमुंद का निवासी हैं। पुलिस अपाचारी बालकों की तलाश में जुटी हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें