बागबाहरा : कबड्डी देखने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : कबड्डी देखने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र के दुहानी पारा बोकरामुड़ा खुर्द में कबड्डी देखने गए व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. 

ग्राम बिजरापारा बोकरामुड़ा खुर्द निवासी चेतन गोड़ ने पुलिस को बताया की 1 अक्टूबर को दुहानी पारा बोकरामुड़ा खुर्द में कबड्डी का कार्यक्रम हो रहा था, जिसे देखने के लिए चेतन अपनी मोटर सायकल HF DELUXक्रमांक CG 04 LY 8636 को लेकर रात्रि 9 बजे गया था. 

मोटर सायकल को कबड्डी मैदान के साइड में हेण्डल लॉक कर खड़ी कर कबड्डी खेल देखने चला गया. अगले दिन सुबह 7 बजे अपनी मोटर सायकल के पास गया तो देखा उसकी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी.

आपसपास पता तलाश के बाद भी गाड़ी नहीं मिली. गाड़ी की कीमत करीबन 20000 रूपये बताई गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ बीएनएस के खिलाफ 303(2) के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें