Jio रिचार्ज प्लान : 10 रुपये में मिलेगा रोजाना 2GB डेटा और अ... - CG Sandesh

Jio रिचार्ज प्लान : 10 रुपये में मिलेगा रोजाना 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग...

रिलायंस जियो समय-समय पर कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है, जिससे ग्राहकों को कम पैसों में ज्यादा बेनिफिट्स मिलें. रिलायंस जियो के नए रिचार्ज प्लान में जियो सिर्फ 10 रुपये में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है. आइए जानते हैं इसी प्लान के बारे में.

जियो का यह प्लान पूरे 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद रिचार्ज की लगभग 3 महीनों तक छुट्टी हो जाएगी. जियो का 999 रुपये का यह प्लान 98 दिनों के हिसाब से आपको 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पड़ेगा. इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा.

यह इंटरनेट आपको 5G मिलेगा. साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है. इसके अलावा प्लान में जियो के ऐप्स जैसे कि जियोटीवी, जियोक्लाउड और जियोसिनेमा का एक्सेस भी शामिल है.

अगर आप इससे भी सस्ता रिचार्ज प्लान खोज रहे हैं, तो आपके लिए जियो का 249 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी बेस्ट रहेगी. जियो के इस प्लान में आपको 28 दिन की वैलीडिटी के लिे अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में रोजाना 1GB डेटा भी मिलेगी. इसके अलावा दिन की 100 SMS की सुविधा भी प्लान में शामिल है. जियोटीवी, जियोक्लाउड और जियोसिनेमा का एक्सेस का लाभ भी आप इस रिचार्ज में ले सकते हैं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें