महासमुंद : विधायक सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक
महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन 29 सितंबर के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। साथ ही पूरे शहर में भगवा ध्वज लगाया जाएगा। कार्यालय में ही भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण भी होगा।
बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण माह में एक माह का रुद्राभिषेक करवाया जाता है। इस बार उनके जन्मदिन के अवसर पर 29 सितंबर रविवार को भी एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना होगी साथ ही रुद्राक्ष वितरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में भगवा ध्वज लगवाया जाएगा। वहीं अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए विधायक कार्यालय में संपर्क कर ध्वज प्राप्त कर सकते हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें