महासमुंद : स्कूटी सवार पति-पत्नी कार की ठोकर से घायल - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूटी सवार पति-पत्नी कार की ठोकर से घायल

महासमुंद ओवरब्रिज के नीचे उतर रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी कार की ठोकर से घायल हो गए. आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.

गजेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर को वह अपने गृह ग्राम तुमगांव से अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक CG 06 GX 6394 से महासमुंद आ रहे थे. 

करीबन दोपहर 01 बजे महासमुंद ओवरब्रिज के नीचे उतर रहे थे तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG 22 T 7416 ( I20 हुन्डई) का चालक अपनी कार को तेजी से चलाकर ठोकर मारकर भाग गया. हादसे में गजेन्द्र और उसकी पत्नी को चोटे आई. रहागीरो ने दोनों को उठा के हॉस्पिटल में एडमिट कराया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें