CG : तेज रफ्तार अल्टो कार पलटी, मौके पर एक युवक की मौत - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार अल्टो कार पलटी, मौके पर एक युवक की मौत



गरियाबंद। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मैनपुर देवभोग नेशनल 130 सी मुख्य मार्ग में बुधवार रात 11 बजे के आसपास तेज रफ्तार अल्टो कार पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई है। आज गुरूवार को मैनपुर चीरघर मे पोस्टमार्डम के बाद युवक के शव को उनके परिजनो को सौंप दिया गया। 

जुंगाड़ थाना से मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक सीजी 04 पीएम 7336 तेज रफ्तार मैनपुर की तरफ आ रही थी कि अचानक डूमरपड़ाव के आगे मोड पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों पहिया उपर हो गया जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक पथर्रा राजिम के रविन्द्र देवांगन उम्र 24 वर्ष बताया जा रहा है। उरमाल से अपने घर पथर्रा राजिम लौट रहे इस अल्टो कार में 6 लोग सवार थे जिसमें पांच लोगो को हल्की चोटें आई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें