महासमुंद : रेत के अवैध परिवहन करते 09 हाइवा जप्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा बुधवार को रेत के अवैध परिवहन की सूचना पर ग्राम पीढ़ी में जांच के दौरान बल्दा कछार (बलौदाबजार) से रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा जप्त कर थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया। इसी तरह आज अवैध रेत परिवहन की सूचना पर सिरपुर क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा जांच कर 08 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। उक्त सभी हाइवा वाहन ग्राम बल्दाकाछार (बलौदाबाज़ार) से रेत लोड कर परिवहन कर रहे थे। सभी 08 हाइवा वाहन को सिटी कोतवाली महासमुंद की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें