महासमुंद : अवैध परिवहन करते 02 ट्रेलर एवं 01 हाइवा जप्त
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में खनिज विभाग द्वारा मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेलर वाहन बसना - सरायपाली से जप्त किया गया। इसी तरह अन्य प्रकरण में राजस्व विभाग की जांच टीम ने चिंगरौद रोड से रेत का अवैध परिवहन करते हाइवा को जप्त किया। इस प्रकार अवैध परिवहन करते करते कुल 03 हाइवा को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को संबंधित थाना सांकरा तथा थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें