महासमुंद : ग्राम पंचायत सिरी में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा ... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्राम पंचायत सिरी में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वच्छता अभियान

नेहरू युवा केन्द्र महासमुंद द्वारा जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके तहत बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम - पंचायत सिर्री में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें गांव की सार्वजनिक जगहो, चौक चौराहा, गलियों के आसपास की सफाई की गई। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।

स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता की थीम पर आधारित इस जन आंदोलन की कड़ी में महासमुंद जिले के कई सारे ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गांव में युवा तथा युवतियों के द्वारा स्वच्छता की जा रही है जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करके उसका सही जगह निपटान किया जा रहा है जिससे कि प्लास्टिक प्रदूषण से धरती को बचाया जा सके और प्लास्टिक से होने वाले मृदा प्रदूषण को रोका जा सके इसके तहत गांव में स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है तथा ग्राम वासियों को समझाया जा रहा है इसका हम सही जगह निपटारा करें ताकि हमारे पर्यावरण और मृदा प्रदूषण को रोका जा सके।

इस स्वच्छता अभियान में ग्राम सरपंच चमेली साहू तथा पंचगण उपस्थित रहे। तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवती मंडल सिर्री से सचिव लिलेश्वरी, अंजलि शर्मा, और युवती मंडल की युवतियों का महत्वपूर्ण संयोग रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें