लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रारंभ - CG Sandesh

लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रारंभ

प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के शासकीय प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिशियन (10वीं), प्लंबर (5वीं) कोर्स में नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं जिसमें बचे हुए सीटों की पूर्ति के लिए प्रवेश लिया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के मोबाईल नं 9179212028 से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें