महासमुंद : मुरूम और रेत का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा व जेसीबी... - CG Sandesh

महासमुंद : मुरूम और रेत का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा व जेसीबी जप्त, खनिज विभाग की कारवाई

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध उतखनन और परिवाहन पर खनिज सहित राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा 21.09.2024 को औचक जांच के दौरान मुरूम का अवैध परिवहन करते 02 हाइवा वाहन को जप्त किया गया।ग्राम घोड़ारी में रेत का अवैध भंडारण से लोडिंग करते एक जेसीबी मशीन को जप्त किया गया। खनिज अधिकारी सनत साहू ने बताया कि 21.09.2024 की मध्य रात्रि में वाहनों की जांच के दौरान ग्राम पिथौरा से रेत का अवैध परिवहन करते हाइवा वाहन तथा ग्राम बल्दाकछार ( बलौदाबाजार) की ओर से रेत लोड कर आते 02 हाइवा को जप्त किया गया। इस प्रकार अवैध परिवहन करते कुल 05 हाइवा एवम अवैध भंडारण में 01 जेसीबी मशीन जप्त किया गया। जप्त सभी वाहनों को थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें