महासमुंद - कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने कराया बंद, कितना ... - CG Sandesh

महासमुंद - कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने कराया बंद, कितना हुआ असर?

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में कवर्धा हत्याकांड और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। वहीं महासमुंद जिले पांचों ब्लॉक में बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। 

आज सुबह से कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी द्वारा नगर भ्रमण करते हुए व्यापारियों से छत्तीसगढ़ बंद के लिए समर्थन मांगते हुए दिखे। नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानें सुबह से बंद रही। आपातकालीन जरूरी मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं पर बंद का असर नहीं देखने को नहीं मिला। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने बताया छत्तीसगढ़ राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस की बर्बरता से प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग की जा रही है। इसी को लेकर आज कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। जिसका असर नगर में देखने को मिल रहा है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें