महासमुंद - गांव की सैकड़ो एकड़ जमीन पर बाहुबलियों का कब्जा, ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
महासमुंद। जिला कलेक्टर कार्यालय से महज पांच किलो मीटर दूर ग्राम पंचायत लभरा खूर्द के कुछ बाहुबलियों ने ग्राम सरपंच, सचिव पटवारी के साथ सांठ गांठ कर ग्राम की सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। बाहुबलियों ने गांव की रंग मंच पर भी कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह 11 बजे महासमुंद कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि कलेक्टर महासमुंद अगर गांव से बेजा कब्जा नहीं हटाती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें