महासमुंद : 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से... - CG Sandesh

महासमुंद : 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 23 से 26 सितम्बर तक मिनी स्टेडियम में

प्रतियोगिता में 5 जोन से 360 खिलाड़ी भाग लेंगे

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो एवं रग्बी खेल आयोजित होंगे

महासमुंद के मिनी स्टेडियम में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 सितम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासुपर एवं सरगुजा जोन से कुल 360 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसमें से प्रत्येक जोन से 72 खिलाड़ी एवं 5 जोन से कुल 100 कोच व मैनेजर रहेंगे।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष आयोजन समिति विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण पर है। जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जि

समें अलग-अलग जोन के लिए आवास व्यवस्था एवं मार्च पास्ट की जोन प्रभारी नियुक्त किए गए है। कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 सितम्बर को प्रातः 11ः00 बजे मिनी स्टेडियम में होगा। जबकि समापन कार्यक्रम 26 सितम्बर को होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, यातायात व्यवस्था, पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

ज्यूरी मेम्बर प्रतिदिन सायंकाल आयोजन की समीक्षा करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 03 खेल शामिल किए गए है। जिसमें कबड्डी में 19 वर्ष बालक/बालिका, खो-खो में 14 वर्ष बालक/बालिका एवं रग्बी में 17 वर्ष बालक/बालिका कुल 180-180 बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें