महासमुंद : अश्लील गाली गुप्तार व मारपीट, युवक के खिलाफ केस द... - CG Sandesh

महासमुंद : अश्लील गाली गुप्तार व मारपीट, युवक के खिलाफ केस दर्ज

पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गुप्तार व मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

महासमुंद निवासी मेल्ला मिरी ने पुलिस को बताया कि 19 सितम्बर को दोपहर करीबन 2 बजे मेल्ला मिरी अपने घर के बाहर बैठा था. उसी समय अटल आवास का गोलू आया और पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. 

मेल्ला मिरी ने गाली गुप्तार करने से मना किया तो गाली देने से मना करने वाले कौन होते हो कहकर अपने हाथ में रखे डंडे से मेल्ला मिरी को मारने लगा.

मेल्ला मिरी बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा तब उसकी पत्नि सविता बाई और उसका लडका मुन्ना तथा मोहल्ले के बहुत से लोग आकर झगडा को शांत करवाये. गोलू के मारने से मेल्ला मिरी के सिर, कंधा, दोनों हाथ में चोंटे आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें