महासमुंद : पीछे से बाइक ने मारी ठोकर, 2 घायल - CG Sandesh

महासमुंद : पीछे से बाइक ने मारी ठोकर, 2 घायल

महासमुंद के HDFC बैंक के सामने एक मोटर सायकल ने पीछे से दुसरे मोटर सायकल को ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक भाग गया.

ग्राम साराडीह निवासी डिगेश्वर कोसरिया ने पुलिस को बताया कि 19 सितम्बर को वह अपने घर ग्राम साराडीह से अपने नानी सोनबती सतनामी के साथ अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NS 8561 में ईलाज कराने तिवारी हॉस्पिटल महासमुंद जा रहा था. 

इसी दौरान रायपुर रोड स्थित HDFC बैंक महासमुंद के सामने पीछे से एक अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दी, जिससे डिगेश्वर और उसकी नानी मोटर सायकल से गिर गये. उक्त अज्ञात आरोपी मोटर सायकल का चालक एक्सीडेंट करके भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें