महासमुंद : शिक्षिका ने अपने भाइयों के खिलाफ दर्ज करायी शिकाय... - CG Sandesh

महासमुंद : शिक्षिका ने अपने भाइयों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

बहन और माँ के साथ मारपीट करने का आरोप...

महासमुंद थाने में एक शिक्षिका ने अपने भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. आरोप है कि उसके दोनों भाई आये दिन छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर बहन और माँ के साथ मारपीट करते हैं.

ग्राम सिकोसा थाना व जिला बालोद निवासी मनीषा मेश्राम ने पुलिस को बताया कि वह प्राथमिक शाला सिकोसा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है. उसकी माताजी विमला लोन्हारे, छोटी बहन, भाई अनिल लोन्हारे, प्रवीण लोन्हारे सभी लोग महासमुंद पंचशील क्लब पारा में निजी आवास में निवासरत हैं. मनीषा के भाई अनिल लोन्हारे और प्रवीण लोन्हारे आये दिन छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर घर से भाग जाओ कहकर मनीषा की छोटी बहन के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हैं, जिससे मनीषा की माताजी, उसकी बहन डरी हुई हैं.

मनीषा ने बताया कि उसके भाईयों के कारण ही उसकी माताजी पैरालाईस्ड हो गयी है. इस स्थिति में भी उसकी मां एवं बहन को घर से भगाना चाहते हैं ताकि वह दोनों पैतृक संपत्ति मकान को बेंच सके.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अनिल कुमार लोन्हारे एवं प्रवीण कुमार लोन्हारे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें