महासमुंद : राजस्व सचिव चंपावत ने की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा
राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में एनआईसी वीसी कक्ष से अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश कुमार साहू, और अधीक्षक भू अभिलेख श्री प्रमोद कुमार जुड़े थे।
राजस्व सचिव चम्पावत ने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निपटाएं। नागरिक छोटे-छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखने कहा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें