महासमुंद : मेरे पति को मजदूरी नहीं देते हो कहने पर की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : मेरे पति को मजदूरी नहीं देते हो कहने पर की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में एक महिला से मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नंबर 14 सांई मंदिर के पीछे खरोरा निवासी धनेश्वरी बंजारे ने पुलिस को बताया कि उसका पति मन्नु बंजारे गुंगा है, जो रोजाना सुबह शाम शंकर पटेला निवासी सतनामी पारा खरोरा के दुकान में पानी भरने जाता है. मन्नु बंजारे को शंकर पटेला रोजाना भांग की गोली खिलाते हैं और रोजी मजदूरी नहीं देते हैं.
11 सितम्बर 2024 को सुबह 7 बजे मन्नु बंजारे को शंकर पटेला के दुकान में पानी भरते हुये देखकर धनेश्वरी बंजारे ने शंकर पटेला को बोला कि तुम मेरे पति से काम करवाते हो लेकिन रोजी मजदूरी नहीं देते हो. जिसे सुनकर शंकर पटेला नाराज होकर धनेश्वरी बंजारे को अश्लील गाली गुप्तार किया. 

धनेश्वरी वापस अपने घर जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में सांई मंदिर के पीछे शंकर पटेला धनेश्वरी को अश्लील गाली गुप्तार करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट से उसे चोटे आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर पटेला के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें