CG : दोस्तों के साथ मिलकर साले ने की जीजा की पिटाई, प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश...
कवर्धा मे एक सनकी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर बेल्ट व पाईप से अपने ही जीजा का बेरहमी पिटाई कर दिया, जिससे उनके शरीर पर काफ़ी गंभीर चोंटे आई है। दरअसल, यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नाउडीह गांव का है, जहां धर्मराज वर्मा का साला कुसुमघटा निवासी विश्वामित्र वर्मा अपने चार दोस्तों के साथ जीजा को कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट की। मारपीट की खबर लगते ही गांव वालों ने युवक को उनके साले के चंगुल से छुड़ाया और मारपीट करने वाले चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बता दें कि, पीड़ित धर्मराज का आरोप है पारिवारिक विवाद के चलते उसका साला चार गुंडों के साथ मिलकर उनके घर घुसकर बंद कमरे में निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट की और मारपीट का वीडियो भी बनाया है। इतना ही नहीं युवक के प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश भी की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें