महासमुंद : आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 20 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित
महासमुंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेमचा में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर सभी आवेदकों की सूची तैयार करते हुए दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की सूची संलग्न की गई है।
जिसे वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र के सूचना पटल में चस्पा किया गया है। जिस भी संबंधित आवेदिकाओं को इस संबंध में आपत्ति हो तो वे उपयुक्त व वैद्य प्रमाण के साथ लिखित में अपना आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय महासमुंद शहरी में 20 सितम्बर 2024 शाम 05ः00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा आपत्ति करने पर मान्य नहीं किया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें