बागबाहरा : किराना दुकान से सामान और नगद रकम की चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : किराना दुकान से सामान और नगद रकम की चोरी

बागबाहरा के किराना दुकान से सामान और नगद रकम की चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 11 बागबाहरा निवासी परेश परमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 8 सितम्बर को वह अपने किराना दुकान को रात करीब 08:40 बजे बंद करके अपने घर चला गया था. 

अगले दिन सुबह 8 बजे आकर दुकान खोलकर देखा तो दुकान का सभी किराना सामान एवं पैसे की पेटी बिखरा हुआ पड़ा था और ऊपर देखा तो छत का टिन कटा हुआ था. दुकान से नगदी रकम लगभग 5000 रूपये एवं किराना सामान कीमती लगभग 1500 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें