महासमुंद - अज्ञात वाहन ने 10 मवेशियों को कुचला, 6 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद - अज्ञात वाहन ने 10 मवेशियों को कुचला, 6 की मौत

महासमुंद। जिले से होकर गुजरने वाली एनएच 53 तोरला पड़ाव झलप के पास अज्ञात वाहन ने 10 मवेशियों को कुचल कर फरार हो गया। सड़क मैं बैठे 10 मवेशियों में से 6 की मौत घटना स्थल पर ही हो चुकी है। 4 मवेशियों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं को संरक्षित करने का प्रयास ना काफी साबित हो रहा है। नगर पालिका, ग्राम पंचायत की बड़ी विफलता सामने आ रही है। जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद सड़कों पर कुचल दिए जाने वाले मवेशियों को नहीं बचाया जा पा रहा है। रात्रि में पेट्रोलिंग वाहन एनएच 53 पर नदारद रहती है। पूरा मामला महासमुंद जिले के झलप पटेवा क्षेत्र का है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें