महासमुंद : राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए चार ख... - CG Sandesh

महासमुंद : राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ी चयनित

महासमुंद जिला स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे प्रतियोगिता का आयोजन बसना में किया गया था जहां से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर महासमुंद जिला कराटे टीम का गठन किया गया.

महासमुंद के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जगदलपुर के राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता के लिए महासमुंद जिला के चार खिलाड़ी, रेशमा पटेल, शाम्भवी चौधरी, सृष्टि और तन्मय शर्मा चयनित हुए. खि

लाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए डॉ. सम्पत अग्रवाल विधायक बसना एवं संरक्षक कराटे संघ,शीत गुप्ता अध्यक्ष स्काउट/गाईड, अंजलि बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी, जे आर डहरिया, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बसना ने शुभकामनाएं दी | इस टीम के प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षकगण इमरान दयाला, भूपेन्द्र प्रधान, सत्यनारायण ठाकुर, दुर्योधन पटेल, घनश्याम पटेल, रुपधर पटेल, अरुण कुजूर, विवेकानंद दास उपेन्द्र प्रधान, जग्गु, और तबाही का विशेष सहयोग रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें