CG - बाइक से गिरकर महिला की मौत - CG Sandesh

CG - बाइक से गिरकर महिला की मौत

रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। तमनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम महलोई निवासी 45 वर्षीय सुजाता कुम्हार पति जयपाल कुम्हार की चक्रधर नगर विजयपुर पेट्रोल टंकी के पास मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मेट्रो अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को सुबह 9 बजे जयपाल कुमार अपनी पत्नी सुजाता और दो बच्चों को लेकर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल ग्राम गड़उमरिया जामटिकरा जा रहा था। इस दौरान जब वह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विजयपुर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा तब वह पेट्रोल भरवाने के लिए अपनी गाड़ी पेट्रोल टंकी की ओर मोड़ रहा था। इस बीच उसकी पत्नी सुजाता का हाथ गाड़ी से छूट गया और वह सड़क पर गिर गई। लहुलुहान हालत में पीड़िता को एंबुलेंस की मदद से मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि करीब 11 बजे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सुजाता कुम्हार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जिला अस्पताल में मृतिका के शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें