CG : शिक्षक दिवस के दिन नारियल और अगरबत्ती लेने गए छात्र की ... - CG Sandesh

CG : शिक्षक दिवस के दिन नारियल और अगरबत्ती लेने गए छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर 



 दुर्ग। जिले से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है, यहां शिक्षक दिवस के दिन पाटन के ग्राम कौही में कक्षा सातवीं के एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, दूसरे छात्र की स्थिति गंभीर बनीं हुई है। दोनों छात्रों को स्कूल के हेड मास्टर ने अपनी बाइक से गांव में नारियल और अगरबत्ती लाने भेजा था। इस दौरान दोनों छात्र गांव में बने मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराए। और यह दर्दनाक हादसा हो गया। इधर घटना की जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने हेड मास्टर को निलंबित कर दिया है।


शिक्षक दिवस के दिन हुआ ये ह्दय विदारक घटना पाटन के ग्राम ग्राम कौही की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कौही के सरकारी मिडिल स्कूल में शिक्षक दिवस पर आज पूजा व अन्य आयोजन होना था। सुबह 11 बजे के करीब स्कूल के हेडमास्टर संतोष कुमार महिलांगे ने आयोजन के लिए स्कूल के कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले दो छात्र ओमेश कुमार साहू और भूपेश तिवारी को गांव की दुकान से नारियल-अगरबत्ती लाने भेजा था। बच्चे जल्दी सामान लेकर लौटे इसके लिए हेडमास्टर ने दोनों नाबालिग छात्रों को अपनी बाइक दे दी थी।


दोनों छात्र बाइक को काफी तेजी से चलाते हुए गांव में ही स्थित प्रवेश द्वार से टकरा गए। इस दुर्घटना में छात्र ओमेश और भूपेश दोनों को सिर में गभीर चोट आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्रों को तत्काल अस्पाताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान ओमेश की मौत हो गई। वहीं भूपेश तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे ने हेडमास्टर संतोष कुमार महिलांगे को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बीईओं ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।








भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें