कॉलेज की छात्राओं को अश्लील वीडियो भेजकर की ब्लैकमेंलिंग, कई छात्राओं ने डरकर दिए पैसे...
मध्यप्रदेश के जबलपुर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं के साथ अश्लील विडियो भेजकर ब्लैकमेलिंग का मामला है। छात्राओं को मोबाईल पर न्यूड और पोर्न वीडियो भेजे गए। इतना ही नहीं वीडियो भेजने के बाद वीडियो से छात्राओं का सम्बंध जोड़ने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की गई। इस पूरे कांड से जुड़े गिरोह के सदस्य छात्राओं से पुलिसकर्मी बनकर बात करते हैं। गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की 70 छात्राएं गिरोह की शिकार हुई है। 53 छात्राओं द्वारा डरकर गिरोह को पैसे भेजे गए।
इस पूरे घिनौने कांड को लेकर प्रिंसिपल ने कहा कि शिकायत के बाद आज मामला संज्ञान में आया है। जिसकी शिकायत मदन महल थाना पुलिस को की गई। इस मामले के बाद सायबर सैल की मदद लेकर पुलिस जांच कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें