प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग
राज्य सरकार
द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य
पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को बैंकिंग, रेलवे
भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन
आयोग और छत्तीसगढ़ व्यापमं के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए निःशुल्क
कोचिंग दी जाएगी. इसके लिए अभ्यर्थियों से आगामी 24 जनवरी तक
आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन पत्र पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
स्थित प्रशिक्षण केंद्र में जमा करना होगा.
आधिकारिक
जानकारी के मुताबिक निःशुल्क कोचिंग के प्रशिक्षण के लिए कुल सौ सीट स्वीकृत हैं, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए तीस, अनुसूचित जनजाति के लिए पचास और अन्य
पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए बीस सीटें हैं. इसमें वर्गवार तैंतीस प्रतिशत सीट
महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं. अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा और काउंसिलिंग
के आधार पर किया जाएगा.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें