बसना : पति-पत्नी के साथ मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

बसना : पति-पत्नी के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बसना के विनायक टाईल्स के सामने पदमपुर रोड में पति-पत्नी के साथ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बंसुला डीपा निवासी नरसिंग गिरी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि 3 सितम्बर को शाम करीबन 4:30 बजे वे बैंक से वापस अपने वेन से घर जा रहे थे. तभी विनायक टाईल्स के सामने पदमपुर रोड में तीन आदमी मोटर सायकल में खडे थे, जो हाथ दिखाकर ईशारा कर रूकने को कहा. रूकने के बाद नरसिंग गिरी व उसकी पत्नि को गाली गलौज करते हुए तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे कहकर धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये, जिससे नरसिंग गिरी के चेहरा, गला, पीठ में व पेट की नीचे चोंट आयी है व उसकी पत्नी सुरेन्द्री गोस्वामी द्वारा मना करने पर उसके साथ भी मारपीट किये हैं.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी उमेश मिरी एवं मुकेश के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें