आंगनबाड़ी सहयिका के पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहयिका के पदों पर निकली भर्ती

धमतरी : एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत झिरिया सेक्टर के ग्राम छाती स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आगामी 16 सितम्बर तक मंगाए गए हैं।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि उसी ग्राम की इच्छुक आवेदिका कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी ग्रामीण में नियत तिथि तक आवेदन जमा कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें